कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसी परिस्थिति में लोगों के लिए टाइम बिताना मुश्किल साबित हो रहा है। लेकिन इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा।

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है की- जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।

बता दें कि ये अटकले तो लंबे समय से लगाई जा रही थीं कि दूरर्दशन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जाएगा। अब आज सरकार ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है। रामानंद सागर की रामायण हर मायनों में ऐतिहासिक थी। शो का हर किरदार अमर हो गया था। लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया था कि इसके बाद कई बार रामायण बनाई गई, लेकिन वैसा अनुभव कभी नहीं हुआ जो रामानंद सागर की रामायण को देख होता था।

Farmer's son BSF Assistant Commandant: चैलचौक के 35 वर्षीय बिंदर देव ने अपनी कड़ी…
Expired License Gun Seize : हमीरपुर शहर में एक जमीनी विवाद की जांच के…
मुख्य बिंदु बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…