Categories: हिमाचल

दिव्यांग सुरेश को घर पहुंचाने में मददगार पुलिस, शिमला से 135 km नाहन पैदल पहुंचे

<p>प्रदेश भर में कर्फ्यू के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया है। एक दिव्यांग श्रमिक की सहायता के लिए पुलिस ने मदद को हाथ बढ़ाए है और अब इस दिव्यांग को उसके घर तक सही सलामत पहुंचाने में पुलिस जुटी हुई है। दरअसल बुधवार सुबह 4 बजे एक टांग से दिव्यांग सुरेश कुमार शिमला से सिरमौर जिला के सतौन में अपने घर जाने के लिए निकल पड़ा। चूंकि कर्फ्यू लगा हुआ था और वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध है। लिहाजा वह शिमला से पैदल ही निकल पड़ा।</p>

<p>इस बीच पुलिस ने भी उसकी जगह-जगह मदद की। जहां सुरेश कुमार बीच-बीच में पैदल चलता रहा, वहीं पुलिस ने भी आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों के माध्यम से उसे किसी तरह नाहन पहुंचाने में मदद की। अहम बात यह रही है कि इस दौरान जहां सुरेश कुमार खुद पूरी तरह से सतर्कता बरतता रहा। इस सफर में पुलिस भी उसकी मददगार बनती रही। गुरूवार दोपहर को जब सुरेश नाहन पहुंचा, तो यहां भी यातायात पुलिस ने उसकी सहायता की। जहां उसे फल, बिस्किट और मास्क उपलब्ध करवाए गए।</p>

<p>वहीं उसे सतौन में स्थित उसके घर तक पहुंचाने के भी प्रयास किए गए। याद रहे कि शिमला से नाहन तक की दूसरी 135 किलोमीटर है। दिव्यांग सुरेश कुमार ने बताया कि वह शिमला में काम करता है और कर्फ्यू के चलते वह पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़ा। बीच-बीच में पुलिस ने भी उसकी मदद की। नाहन पहुंचने पर भी पुलिस उसे घर तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

39 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

52 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

20 hours ago