राज्यपाल आचार्य देवव्रत को आज राजभवन में आयोजित विदाई समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, सिविल और सैन्य अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्हें पिछले लगभग चार वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री, मंत्रिमण्डल के सदस्यों, पक्ष और विपक्ष तथा आम जनता से भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से जन कल्याण का उनका मिशन सफल हो सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जन कल्याण के यह कार्य निरन्तर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और उनकी युवा सोच और विकास के प्रति लगन से प्रदेश विकास के नए लक्ष्यों को हासिल करेगा।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे की प्रवृति को त्याग कर प्रदेश और स्वयं के निर्माण में भागीदार बनें और स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल ने राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया है। उन्होंने इन विषयों के प्रति आम व्यक्ति को जागरूक किया और प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जो भी समाज कल्याण और प्रदेश के विकास के मुद्दे उठाए हैं उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा और उन्हें पुरजोर तरीके से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें किसानों और बागवानों ने गहन रूचि दिखाई है। किसानों की आय और समृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय को पूरी तत्परता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…