<p>राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के राजगढ़ के पास नेईनेटी में एक बस दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने शिमला जिले के ठियोग-छैला मार्ग पर एक कार दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु होने पर भी शोक व्यक्त किया है।</p>
<p>राज्यपाल ने मृतकों के परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।</p>
<p>वहीं, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए और घायलों को उचित उपचार सुविधा प्रदान की जाए।</p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…