Categories: हिमाचल

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 70वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, विचारों, निरंतर प्रयासों और सशक्त नेतृत्व के कारण भारत ने नई ऊंचाइयों को छूआ है और देश ने अपने प्राचीन गौरव को प्राप्त किया है।</p>

<p>राज्यपाल ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर और विश्व शक्ति के लिए किए जा रहे प्रयास और संकल्प हम सभी को प्रेरित करते हैं। मोदी ने सुधारक के रूप में न केवल देश के विकास को नई दिशा प्रदान की है, बल्कि दशकों से लंबित पड़ी समस्याओं के स्थाई निवारण से सभी को गौरवान्वित करने के साथ-साथ कई आर्थिक सुधार भी किए हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश भाग्यशाली है क्योंकि इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से देश समृद्धि एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उदारता और स्नेह के कारण प्रदेश लाभान्वित हुआ है।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

14 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

45 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

1 hour ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago