हिमाचल

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

पी. चंद। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रेम, करूणा और सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति भगवान बुद्ध ने पीड़ित मानवता को मध्यम मार्ग दिखाकर एक नई अवधारणा दी। सर्वकल्याण और सहिष्णु समाज की स्थापना के लिए यह आवश्यक है कि हम भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपने व्यवहार में शामिल करें।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा एक पवित्र त्योहार है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध को पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई और इसके माध्यम से हम सभी को यह ज्ञात होता है कि किस प्रकार भगवान बुद्ध ने पीड़ित मानवता की सेवा को अपना ध्येय बनाया। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मनुष्य को पीड़ा और कठिनाइयों से निकालकर शांतिप्रिय जीवन की ओर ले जाती हैं।

Manish Koul

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

59 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

1 hour ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

1 hour ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

1 hour ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

1 hour ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

17 hours ago