Categories: हिमाचल

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किन्नौर में सैनिकों से मिलकर बढ़ाया उनका हौंसला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज किन्नौर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूह में लोगों को संबोधित करते हुए उनसे लड़कियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि लड़कियों की पढ़ाई से ही परिवार और समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने किन्नौर जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास को यादगार क्षण बताते हुए कहा कि जनजातीय लोगों के स्नेह, सौम्य स्वभाव और आतिथ्य से वह प्रभावित हुए हैं, जिसे वह आजीवन नहीं भूल सकते। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि किन्नौर जिले के लोग देश और प्रदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं लेकिन क्षेत्र का समग्र विकास भी जरूरी है जिसके लिए शिक्षा का प्रसार, अधोसंरचना विकास और संस्कृति का संरक्षण किया जाना चाहिए।

दत्तात्रेय ने कहा कि वन, जमीन व पानी पर निश्चित तौर पर हमारा अधिकार है लेकिन इनका संवर्धन और संरक्षण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने ऐसी अनेक योजनाएं कार्यान्वित की हैं जिनका लाभ समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दें।

इस मौके पर पूह पंचायत के प्रधान राजेश कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इससे पहले, राज्यपाल को 136 इंडीपेंडेंट इंफैंटरी ब्रिगेड के जवानों ने ‘गार्ड ऑफ आनर’ दिया। उन्होंने ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों और सैनिकों से भी बातचीत की।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 17वीं वाहिनी ने शुक्रवार सायं रिकांगपिओ में राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने राज्यपाल को आई.टी.बी.पी की चीन से लगती 120 किलोमीटर सीमा में तैनाती से जुड़ी जानकारी से अवगत करवाया। राज्यपाल ने सैनिकों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सैनिकों के जज़्बे को सलाम करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ है और हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। हमारे सैनिक तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हर समय देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं और इन्हीं की वजह से देशवासी खुली हवा में सांस ले पाते हैं।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

2 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

3 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

3 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

4 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago