Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने असामाजिक तत्वों से सावधान रहने का किया आह्वान

<p>राज्य पुलिस विभाग ने आज यहां रिज पर भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमारे बहादुर सैनिक सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। इसी तरह, देशवासियों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे शांति और एकता को बनाए रखें, क्योंकि असामाजिक तत्व अपने निजी स्वार्थो के लिए आम लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सवाधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये असामाजिक तत्व आंतकवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्म के नाम पर देश को विभाजित करने की कोशिश करते हैं।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर लड़ाई देश के लिए घातक है, जिससे न तो किसी व्यक्ति विशेष को लाभ होता है और न ही यह देशहित में है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लोगों में आपसी एकता होने पर ही आर्थिकी, न्यायपालिका आदि सुचारू रूप से चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ एकता के लिए सबसे बड़ी बाधा है और वर्तमान परिस्थितियों में व्यक्तिगत स्वार्थ और वैचारिक मतभेद देश के विकास में बड़ी रूकावट बन गए है। हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि जब भी आपसी मनमुटाव हों, लोग इसका फायदा उठाकर हमें नुकसान पहुंचाते है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सभी प्रकार के सामाजिक, भाषाई और धार्मिक मतभेदों से ऊपर उठकर एक होकर देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए आगे आएं।</p>

<p>बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए उनके योगदान को स्मरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है। उन्होंने इन दोनों महान विभूतियों को अपनी श्रंद्वाजलि अर्पित की।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

25 mins ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

1 hour ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

1 hour ago

Himachal: कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, 10 यात्री घायल

Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…

2 hours ago

Hamirpur News: शराब के नशे में धुत्‍त होकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या

  Hamirpur Migrant Worker Murder:  पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…

2 hours ago

Kolkata Doctor Case: सीबीआई ने आरोपी की DNA रिपोर्ट, खून के धब्बे समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…

4 hours ago