Follow Us:

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी होली उत्सव की बधाई

समाचार फर्स्ट |

राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दीं। आचार्य देवव्रत ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्यौहार होली का खास महत्व है और इस त्यौहार की विशिष्ट पहचान है। वहीं जयराम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में लोगों से आग्रह करते हुए आशा जताई कि यह उत्सव आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

इसके अलावा सीएम ने 25 से 28 फरवरी तक चली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली महिला और पुरुष की टीमों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। सीएम के अनुसार पिछले कुछ समय से प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अनेक पदक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा व कौशल प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर रही है।