Categories: हिमाचल

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने देशभर में हासिल किया 11वां स्थान, राज्यपाल ने दी बधाई

<p>राज्यपाल कलराज मिश्र ने चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय&nbsp; पालमपुर को देश के 75 कृषि विश्वविद्यालयों में 11वां स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। राज्यपाल ने आज राजभवन में उनसे शिष्टाचार भेंट करने आए कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक सरयाल से बातचीत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को अपने स्थान को और बेहतर करने के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए।</p>

<p>उन्होंने कृषि एवं पशु चिकित्सा कार्यक्रमों की 152 सीटों के लिए रिकॉर्ड 17000 आवेदन प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विस्तार व शोध कार्य में विश्वविद्यालय ने सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। राज्यपाल ने जैविक व प्राकृतिक कृषि को और बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए तथा कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर स्थापित सलाहकार समिति की बैठकों में वह स्वयं हिस्सा लेंगे और किसानों से सीधे तौर पर संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही विश्वविद्यालय का दौरा भी करेंगे।</p>

<p>कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने गत तीन वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से राज्यपाल को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में गत वर्ष प्राकृतिक कृषि केंद्र स्थापित किया गया था, जो देश में अपनी तरह का पहला केंद्र है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विस्तार विभाग, प्रति वर्ष 40 हजार से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दे रहा है और उन्हें इस विभाग के माध्यम से विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

  42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

5 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

  अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

7 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

7 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

8 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

  खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

8 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

8 hours ago