हिमाचल

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विभिन्न स्टार्टअप के माध्यम से राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहे हिमाचल प्रदेश के उद्यमी सम्मान के पात्र हैं। वे न केवल रोजगार सृजन की दिशा में कार्य कर रहे हैं बल्कि राज्य की प्रगति में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। राज्यपाल आज यहां दैनिक हिन्दी समाचार पत्र दैनिक जागरण द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस कॉफी टेबल बुक में हिमाचल प्रदेश के उद्यमियों की सफलता की कहानियां संकलित की गई हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह विशेष संस्करण उन असाधारण व्यक्तियों और उत्कृष्ट उद्यमियों को समर्पित है जिनकी सफलता दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। समाचार पत्र ने उन लोगों को सम्मानित करके सराहनीय काम किया है जिन्होंने इस पहाड़ी राज्य की प्रगति के लिए खुद को समर्पित किया है। यह प्रयास इस पहाड़ी क्षेत्र में उभरती उल्लेखनीय उद्यमशीलता की भावना का एक प्रमाण है।
श्री शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सदैव अपने सुरम्य परिदृश्य, जीवंत संस्कृति और आतिथ्य सत्कार के लिए जाना जाता है। धीरे-धीरे यह पहाड़ी राज्य नवाचार और उद्यम केंद्र के रूप में भी उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि कॉफी टेबल बुक में प्रकाशित प्रत्येक कहानी मानवीय भावना के लचीलेपन, सरलता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। सामान्य शुरुआत से लेकर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचकर इन उद्यमियों ने अपने संबंधित क्षेत्रों में खुद की जगह बनाने के लिए कई चुनौतियों को पार किया है। इन उद्यमियों ने न केवल धन और रोजगार के अवसर पैदा किए हैं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को एक अलग पहचान भी दिलाई है। इससे पहले राज्यपाल का स्वागत करते हुए दैनिक जागरण के राज्य संपादक नवनीत शर्मा ने कॉफी टेबल बुक की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समाचार पत्र के राज्य इकाई के महाप्रबंधक रणदीप सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। दैनिक जागरण के मुख्य महाप्रबंधक मोहिंदर कुमार और अन्य प्रमुख लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

9 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago