Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने कांगड़ा DAV कॉलेज के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

<p>राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को कांगड़ा के मेहर चन्द महाजन DAV कॉलेज के वार्षिक समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि DAV कॉलेज कांगड़ा इस जिले के पुराने और प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है, जिससे कई मेधावी छात्र निकले हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी है।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि किशोरावस्था भविष्य की नींव है और इस आयु वर्ग के बच्चों को अधिक जिम्मेदार होना चाहिए तथा सफलता हासिल करने के लिए पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य तथा संस्कारों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें, जिससे उन्हें अपने जीवन में नई ऊॅचाइयां हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षक विद्यार्थियों के सबसे बड़े शुभचिन्तक होते हैं इसलिए उनका सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनके मार्गदर्शन से जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।</p>

<p>उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अधिक पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं आज प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तथा राष्ट्र के समग्र विकास और समृद्धि में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा बने तथा एक स्वस्थ और जीवंत समाज बनाने में अपना योगदान दें।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago