Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ किया। मेले में देश विदेश के 25 प्रकाशक भाग ले रहे हैं। यह पुस्तक मेला ओकार्ड एनजीओ, भाषा एवं संस्कृति विभाग और हिमाचल कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी स्टालों में जाकर पुस्तकों का अवलोकन किया और उनके बारे में विक्रेताओं से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भण्डार होती हैं और हमें चिंतन, ज्ञान और समझ पैदा करती हैं। राज्यपाल  ने चिंता जताई कि आधुनिक तौर-तरीकों में युवाओं का पुस्तकों के प्रति रूझान कम होता जा रहा है, जिससे कि ज्ञान की धारा प्रभावित हो रही है। साथ ही आशा जताई कि ऐसे पुस्तक मेले युवा पीढ़ी में पुस्तकों के प्रति रूची पैदा करने में सहायक साबित होंगे।

राज्यपाल ने पुस्तक मेले के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि मेले में नवीनता लाने के लिए मंगोलिया और द रिपब्लिक ऑफ बोसनिया एंड हर्जेगोविना देशों की पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं।  इसमें वाणी प्रकाशन, जीनियय हाइव पब्लिकेशन, महावीर बुक डिस्ट्रीब्यूटर, राजस्थान पत्रिका, एडवांस स्टडी और अहमदिया मुस्लिम कम्युनिटी और रेडियो बोलती रामायण भाग ले रहे हैं।

रेडियो बोलती रामायण का डिजिटल गायन संग्रह है जो पहली बार शिमला पुस्तक मेले से शुरुआत कर रहा है। इसके अतिरिक्त, कला महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला के 10 विद्यार्थियों द्वारा शिमला के धरोहर भवनों की चित्रकला भी की जा रही है। राज्यपाल ने इन बच्चों से बातचीत भी की।

उन्होंने सांचा विद्या के विद्वान पंडित देवी राम, जो पाण्डु लिपि पढ़ने और ज्योतिष में महारत रखते हैं, से भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने वाणी प्रकाशन, प्रतिश्रुति प्रकाशन, कविता प्रकाशन और भाषा, कला, संस्कृति अकादमी, जीनियस पब्लिकेशन इत्यादि स्टाल पर जाकर पुस्तकों संबंधी जानकारी हासिल की। इस मौके पर सचिव, भाषा, कला एवं संस्कृति डॉ. पूर्णिमा चौहान ने राज्यपाल को पुस्तक मेले के आयोजन संबंधी जानकारी दी। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की निदेशक कुमुद सेन भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Samachar First

Recent Posts

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

1 min ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

32 mins ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

1 hour ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

2 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

2 hours ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago