हिमाचल

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार ऐतिहासिक रिज मैदान पर चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित रहीं।

राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिमाचल की लोक कला के विविध रंगों से अवगत करवाते हैं।

शिमला के उपायुक्त एवं शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर लेडी गवर्नर, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा को भी सम्मानित किया।

राज्यपाल ने सांस्कृतिक संध्या का भी आनंद उठाया। ‘नाटी किंग’ कुलदीप शर्मा की प्रस्तुति सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रही।
इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

15 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

20 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

21 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

21 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

21 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

21 hours ago