Follow Us:

राज्यपाल ने युक्रेन में फंसे हिमाचली छात्रों का कुशल क्षेम जाना

पी. चंद, शिमला |

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोरोना महामारी के कारण युक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों जिनमें हिमाचली छात्र भी शामिल हैं, का कुशल क्षेम जाना। प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है और मंत्रालय निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहा है।

युक्रेन सरकार ने 24 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। युक्रेन के वित्त मंत्री ने वहां फंसे सभी भारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया है। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त युक्रेन में भारतीय दूतावास भी इन भारतीय विद्यार्थियों के निरंतर संपर्क में है।