Follow Us:

राज्यपाल ने ‘फिट हिमाचल ड्रग फ्री हिमाचल’ अभियान के तहत दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

पी. चंद, शिमला |

स्पोर्ट्स एंड एंटी ड्रग्स एसोसिएशन दवारा आज से शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में फिट हिमाचल ड्रग फ्री हिमाचल अभियान के तहत दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आयोजकों को इस टूर्नामेंट के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति आकर्षण बढेगा ओर हमारा प्रदेश और युवा वर्ग नशों से दूर रहेगा ।

राज्यपाल ने बताया कि आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी में इस तरह के आयोजनों से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ, मजबूत और तनावमुक्त रह सकते हैं और अपने काम मे दक्षता ला सकते हैं । राज्यपाल ने युवाओं से खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और नशों से दूर रहने का आहवान किया ताकि हमारा प्रदेश नशामुक्त बन सके ।

बता दें कि इस दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गवर्नर इलेवन, सीएम इलेवन प्रेस इलेवन और  बोर्ड चैयरमेन इलेवन की  कुल चार टीमें भाग ले रही हैं । प्रतियोगिता का समापन कल होगा जिसमें की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे । आज दो मैच खेले गए पहले मैच में प्रेस क्लब 11 ने गवर्नर 11 की टीम हो हराया। जबकि दूसरा मैच सीएम 11 और चैयरमेन 11 के बीच खेला जा रहा है।