राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में ‘‘51 स्किन्टिलेटिंग टेल्स’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक बच्चों की कहानी संग्रह है, जिसमें देश भर के बच्चों की पुरस्कृत कहानियों को चयनित करके संकलित किया गया है।
राज्यपाल ने बच्चों की सृजनशीलता और उनकी उच्च स्तर की कल्पनाशक्ति की जमकर सराहना की और कहा कि मौजूदा समय में इन्हीं गुणों को हम बच्चों में देखना चाहते हैं। देश में सृजनशीलता की कोई कमी नहीं है लेकिन जरूरत है उन्हें ढूंढने की, उन्हें प्रोत्साहित करने की।
उन्होंने कहा कि नवोदित बच्चों को कीकली का बेहतर मंच मिला है, जो योग्य तरीके से बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। बच्चों का सही मार्गदर्शन करना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। आज अच्छी पुस्तकों को पढ़ने की आवश्यकता है। सभी में पुस्तकों को पढ़ने की आदत होनी चाहिए। इतना ही नहीं, स्टॉल पर रखीं ऐसी पुस्तकों को खरीदने के लिए प्रेरित होना चाहिए।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…