Categories: हिमाचल

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी बने हिमाचल के कार्यवाहक राज्यपाल, राजभवन में ली शपथ

<p>हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। उनकी ग़ैरमौजूदगी में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी हिमाचल राज्यपाल का कार्यभार देखेंगे। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने मंगलवार को हिमाचल के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में पद एवम गोपनीयता की शपथ ले ली है। राजभवन में&nbsp; प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने&nbsp; सोलंकी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।</p>

<p>दिल्ली दौरे के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल सोलंकी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सकें।&nbsp; बताया जा रहा है कि राज्यपाल आर्य प्रतिनिधि सभा के बुलावे पर अमेरिका जा रहे है। इस दौरे का सारा खर्च भी राज्यपाल स्वयं वहन करेंगे। इस दौरान वह अमेरिका में होने वाले आर्य प्रतिनिधि सभा के महासम्मेलन में भी भाग लेंगे।आचार्य देवव्रत 18 जुलाई से 2 अगस्त तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।</p>

<p>17 दिन के लिए सोलंकी की हिमाचल राज्यपाल के रूप में नियुक्ति को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के उपकुलपति की नियुक्ति के रास्ते साफ होने के रूप में भी देखा जा रहा है। माना जा रहा कि की सोलंकी की नियुक्ति के बाद हिमाचल विवि को जल्द नया वीसी मिल सकता है। डॉ सिकन्दर का नाम वीसी की लिस्ट में सबसे ऊपर चल रहा है। कार्यवाहक राज्यपाल की नियुक्ति के बाद वीसी की नियुक्ति तय&nbsp; मानी जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

16 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

32 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

37 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago