Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कार्यालय का दौरा, जन कल्याण के लिए बताया अच्छी पहल

<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 की सराहना करते हुए इसे जन कल्याण की दिशा में एक अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि अल्पावधि में ही यह हेल्पलाईन जन शिकायतों के निवारण में कारगर सिद्ध हुई है और आंकड़े स्वयं इसकी सफलता को बयान करते हैं।</p>

<p>राज्यपाल ने इस नवीन पहल को समझने के लिए शिमला के समीप टूटीकंडी स्थित आई.एस.बी.टी. स्थित पार्किंग भवन में &lsquo;&lsquo;मुख्यमंत्री हेल्पलाइन&rsquo;&rsquo; कार्यालय का दौरा किया और वहां कार्यरत स्टाफ से इस संबंध मे विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आधुनिक तकनीक का जन शिकायत निवारण में पूर्ण उपयोग किया जा रहा है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पंजीकृत कॉल को सिस्टम द्वारा संबंधित विभाग को सौंपना तथा खण्ड, तहसील, जिला और राज्य स्तर पर शिकायत प्रणाली की योजना बड़े ही प्रभावशाली तरीके से तय समय सीमा पर निपटाकर लोगों को राहत देकर अच्छा कार्य किया जा रहा है।</p>

<p>राज्यपाल ने इस बात पर भी खुशी जताई कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही शिकायत को बंद किया जाता है। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की पहल निश्चित तौर पर प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहायक है। इस मौके पर राज्यपाल ने इस हेल्पलाइन को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

14 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

21 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

40 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

19 hours ago