हिमाचल

राज्यपाल ने मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास अस्पताल शिमला का किया दौरा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिमला के समीप बाग में देवदार का पौधा रोपित कर 74वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने भी पौधरोपण किया। जानकी शुक्ल राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष भी हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को अपार प्राकृतिक सौंदर्य से नवाजा है। लेकिन, जब हम प्रकृति से छेड़छाड़ करते हैं तो इसके गंभीर परिणाम भी होते हैं। उन्होंने कहा कि विकास समय की मांग है और यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाना चाहिए और साथ ही, हमारा वन क्षेत्र कायम रहना चाहिए। पौधरोपण अभियान में रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्रों ने भी भाग लिया।

राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबंधन समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर, प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल राजीव कुमार, पीसीसीएफ (प्रशासन) अमिताभ गौतम, मानद सचिव राज्य रेडक्रॉस डॉ. किमी सूद और सदस्य भी उपस्थित थे।

इसके उपरांत, राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास अस्पताल, शिमला का भी दौरा किया और वहां उपचाराधीन लोगों से संवाद किया तथा उन्हें फल भी वितरित किये।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश में क्रियान्वित किए जा रहे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और ऐसे मरीजों को और प्रभावी तरीके से मनोचिकित्सकों और परामर्शदाताओं की सेवाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.गोपाल बेरी ने राज्य में क्रियान्वित किये जा रहे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

Kritika

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

4 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

5 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

8 hours ago