<p>शनिवार से चंबा का ऐतिहासिक मिंजर मेला शुरू होने जा रहा है। इस मेले का में इस बार भी बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल के न पधारने पर लोगों को उनकी कमी महसूस होगी। यह पांचवी बार है जब राज्यपाल मिंजर मेले में नही पहुंच पाए है। इस बार यह साफ हो चुका है कि 29 जुलाई से शुरू होने जा रहे मिंजर मेला 2018 के शुभारंभ के मौके पर राज्यपाल नहीं आएंगे।</p>
<p>उनके स्थान पर अबकी बार इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री किशन कपूर करेंगे। पिछले कुछ वर्षों से इस प्राचीन मेले के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल के आने की परंपरा पर विराम लगा हुआ है। नई सरकार के कार्यकाल में भी यह परंपरा अबकी बार जारी रहेगी।</p>
<p>यह बात ओर है कि इस बार भी पूर्व की भांति मिंजर मेला के निमंत्रण कार्ड पर मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल के आने का नाम प्रकाशित किया गया लेकिन बाद में मुख्यातिथि को लेकर हुए परिवर्तन के चलते मिंजर मेला समिति चम्बा को राज्यपाल के नाम पर कागज चस्पा कर कैबिनेट मंत्री का नाम लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा है।</p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…