Follow Us:

उप मुख्यमंत्री ने गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स का लिया रोमांचक अनुभव

➤ उप मुख्यमंत्री ने गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स का किया आनंद
➤ बोले—पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत
➤ बिलासपुर में क्रूज, शिकारा, स्पीड बोट व वाटर स्कूटर से बढ़ेगा एडवेंचर टूरिज्म


हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को ऊना से मंडी जाते समय कुछ समय रुककर गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का प्रत्यक्ष आनंद लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा बिलासपुर में एडवेंचर टूरिज्म राज्य की नई पहचान बन रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन बिलासपुर के उन प्रयासों की सराहना की, जिनके चलते झील में गतिविधियों को योजनाबद्ध, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। वर्तमान में झील में क्रूज, शिकारा, स्पीड बोट और वाटर स्कूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक साबित होंगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्थानीय प्रबंधन के समन्वित प्रयासों से गोविंद सागर झील मॉडल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रही है। आने वाले समय में यहां नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी ताकि हिमाचल की जल, नभ और थल पर्यटन की त्रिस्तरीय अवधारणा को और मजबूती मिले।

इस दौरे में हिमफैड उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार और हिमुडा बोर्ड सदस्य जितेंद्र चंदेल भी मौजूद रहे।