Follow Us:

गोविंद सिंह ने सरली के अग्निकांड पीड़ितों को दी 3 लाख रुपये की राहत राशि

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कुल्लू में वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बीते कल को मनाली विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव सरली का दौरा किया और गांव में बीते दिनों हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का हाल-चाल जाना। प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ सरली पहुंचे गोविंद सिंह ने पीड़ित परिवारों को मौके पर ही 3 लाख रुपये की राहत राशि के अलावा राशन और अन्य आवश्यक सामान भी वितरित किया।

वन मंत्री ने कहा कि इस भीषण अग्निकांड में सात परिवार बेघर हो गए हैं। इन परिवारों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की गई थी। इन परिवारों को तीन लाख रुपये औऱ आवश्यक सामग्री दी गई है। गोविंद सिंह ने बताया कि इस राहत राशि के अलावा प्रदेश सरकार की ओर से इन परिवारों को पर्याप्त अनुदान और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से भी इन्हें लाभान्वित किया जाएगा।