Follow Us:

प्रदेश सरकार वन सम्पदा, वनों के रख-रखाव और प्रसार के लिए कृत संकल्पः गोविन्द सिंह

पी. चंद |

राज्यों के वन मंत्रियों की एक बैठक बीते कल दिल्ली में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार वन सम्पदा, वनों के रख-रखाव और प्रसार के लिए कृत संकल्प है, जो स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन बनाने में सहायक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को पौधारोपण कार्यों से जोड़ा जा रहा है ताकि प्रदेश में हरित क्षेत्र को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया है, जिसके अंतर्गत लगभग 80 लाख पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र का निरन्तर प्रसार हो रहा है जिससे न केवल प्रदेश की आबोहवा बेहतर हुई है बल्कि पूरे राष्ट्र को इसका लाभ मिला है।