Categories: हिमाचल

15वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के विजेताओं को गोविंद ठाकुर ने बांटे पुरस्कार

वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर शनिवार को ढालपुर मैदान में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए युवाओं से अपील की है कि वे हमेशा नशे से दूर रहें और जीवन में नशे के बजाय खेलों को अपनाएं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 200 धावक-धाविकाओं ने भाग लिया। उन्होंने ने कहा कि खेलकूद में सक्रिय भागीदारी से युवा न केवल शारीरिक रूप से फिट रहते हैं, बल्कि इससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है और वे कई बुराईयों से भी दूर रहते हैं।

क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के आयोजन के माध्यम से ‘नशा नहीं, खेल चुनो’ का संदेश देकर जिला एथलेटिक्स संघ, खेल विभाग और जिला पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। इस अवसर पर उन्होंने एथलेटिक्स संघ के ‘लोगो’ का अनावरण किया और आयोजन समिति को पच्चीस हजार रुपये देने की घोषणा भी की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज ने वन मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। संघ के कोषाध्यक्ष चमन शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।

इन धावकों ने हासिल किए स्थान

15वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गई। पुरुषों के सीनियर वर्ग में मंडी के धावकों रमेश, अनीष चंदेल और नागेंद्र पाल ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया। जबकि, महिलाओं में कांगड़ा की गार्गी शर्मा और कनीजो क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा ऊना की ज्योति बाला तृतीय रही। अंडर-20 में भी मंडी के प्रवीण प्रथम, कांगड़ा के अजीत द्वितीय और मंडी के राहुल तृतीय रहे। अंडर-20 महिला वर्ग में बिलासुपर की निकिता शर्मा ने पहला, पारुल शर्मा ने दूसरा और मंडी की आस्था ने तीसरा स्थान हासिल किया। ये धावक-धाविकाएं 21 जनवरी को तेलंगाना के वारांगल में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

2 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

2 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

2 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

2 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

2 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

2 hours ago