Follow Us:

शिमला में चलेंगी 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, आधे घंटे में चार्ज होगी बैटरी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश सरकार जल्द ही शिमला शहर के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रही है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।  परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कियूनियन हेवी इंडस्ट्रीज एंड पब्लिक एंटरप्राइजेज मिनिस्ट्री के सहयोग से शहर के लिए कुल 50 बसें खरीदी जानी हैं जिसमें से नौ मीटर लंबाई वाली 30 बसों की खरीद के आदेश दिए गए हैं।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सात मीटर लंबी 20 बसों को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कोडल औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद 30 बसों का खरीद आदेश दिए गए थे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देशों और मानदंडों का पालन किया है और न्यूनतम दरों पर गुणवत्ता बसों को खरीदा जा रहा है।

गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इतनी कम दरों पर बसें खरीदने वाला हिमाचल का पहला राज्य है। पिछली कांग्रेस सरकार ने 31 सीटर बस को लगभग दो करोड़ में खरीदा था जबकि अब ये बसें 76.7 लाख में खरीदी जा रही हैं। इसके अलावा, इन बसों में फुल चार्जिंग के लिए केवल आधा घंटा लगेगा जबकि पुरानी खरीदी गई बसों में लगभग पांच से छह घंटे लगते हैं।