<p>प्रदेश सरकार जल्द ही शिमला शहर के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रही है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कियूनियन हेवी इंडस्ट्रीज एंड पब्लिक एंटरप्राइजेज मिनिस्ट्री के सहयोग से शहर के लिए कुल 50 बसें खरीदी जानी हैं जिसमें से नौ मीटर लंबाई वाली 30 बसों की खरीद के आदेश दिए गए हैं।</p>
<p>परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सात मीटर लंबी 20 बसों को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कोडल औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद 30 बसों का खरीद आदेश दिए गए थे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देशों और मानदंडों का पालन किया है और न्यूनतम दरों पर गुणवत्ता बसों को खरीदा जा रहा है।</p>
<p>गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इतनी कम दरों पर बसें खरीदने वाला हिमाचल का पहला राज्य है। पिछली कांग्रेस सरकार ने 31 सीटर बस को लगभग दो करोड़ में खरीदा था जबकि अब ये बसें 76.7 लाख में खरीदी जा रही हैं। इसके अलावा, इन बसों में फुल चार्जिंग के लिए केवल आधा घंटा लगेगा जबकि पुरानी खरीदी गई बसों में लगभग पांच से छह घंटे लगते हैं।</p>
<p> </p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…