हिमाचल

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

 

शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने शोभा यात्रा की अध्यक्षता करते हुए उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

 

उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया भी मौके पर मौजूद रहे। सर्वप्रथम उन्होंने रामेश्वरम मन्दिर शाहपुर में राम मन्दिर का भूमि पूजन किया।

उसके बाद उन्होंने काली माता मन्दिर शाहपुर में पूजा अर्चना की। शोभायात्रा रामेश्वरम मन्दिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए मेला मैदान में पहुँची। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की ।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, चीफ इंजीनियर जलशक्ति सुरेश महाजन, ओएसडी आयुष सुनीत पठानिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, लोक निर्माण अंकज सूद,विद्युत अमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,महिला कांग्रेस के सदस्य, शशी शर्मा, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी, तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

2 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

2 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

3 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

7 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

8 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

8 hours ago