Follow Us:

डिप्टी सीएम ने किया राज माधव राय मंदिर में पूजन, शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब की अगुवाई

  • मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन मध्य जलेब का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए
  •  डिप्टी सीएम ने राज माधव राय मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलेब की अगुवाई की, जो पड्डल मैदान तक निकाली गई
  • देवी-देवताओं की शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों की थाप और भव्य नजारे ने पूरे महोत्सव को दिव्यता से भर दिया

Shivratri Festival Mandi: मंडी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन रविवार को भव्य मध्य जलेब का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और देवलु (देवी-देवताओं के अनुयायी) शामिल हुए

डिप्टी सीएम ने राज माधव राय मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद इस ऐतिहासिक जलेब की अगुवाई की। जलेब यात्रा राज माधव राय मंदिर परिसर से निकलकर पड्डल मैदान तक पहुंची, जहां विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य उपस्थिति रही।

महोत्सव में देवी-देवताओं की सजीव झलकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। मंडी जनपद के सैकड़ों देवी-देवता इस शोभायात्रा में शामिल हुए, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ा

यह महोत्सव हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। देव संस्कृति, भव्य रथ यात्रा और आस्था के रंगों से सराबोर यह आयोजन प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में से एक माना जाता है