Follow Us:

चंबा में मलबे में दबकर दादा-पोती की मौत, मंडी में ब्यास नदी में बही 7 गाड़ियां

सुनील ठाकुर |

जिला चंबा के मेहला विकास खंड की बंदला पंचायत में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादा पोती की मौत। मृतकों की पहचान 80 साल के कंठ और 8 साल की पल्लवी के तौर पर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस राजस्व विभाग और दमकल विभाग की टीम मौके को रवाना हो गई है। पंचायत उप प्रधान ने दर्दनाक घटना की पुष्टि की है।

वहीं, मंडी में अभी भी ब्यास का कहर जारी है। यहां तिनके की तरह गाड़ियां ब्यास नदी में बह गई। अब तक 7 गाड़ियों के बहने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा बिलासपुर के दियोली में अली खड्ड में बाढ़ से 25 लाख का श्मशान घाट और 3 लाख का पनचक्की घराट बह गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया और फसलों को भी नुकसान हुआ है।