हिमाचल

हिमाचल में पक्षियों की 373 प्रजातियों की पहचान, हर साल प्रजातियों की बढ़ोतरी

हिमाचल में इस बार पक्षियों की 373 प्रजातियों की पहचान हुई है। 18 से 21 फरवरी तक ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट डे का आयोजन हुआ। पिछले साल 12 जिलों में पक्षियों की 347 प्रजातियों का पता चला था। वन्य प्राणी विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में पक्षियों की प्रजातियों में हर साल वृद्धि हो रही है। इनकी संख्या बढ़ी है या नहीं, इस बारे में अलग से सर्वेक्षण नहीं हुआ है।

पक्षियों की गिनती 2017 से हो रही है। इससे पहले अनौपचारिक तरीके से पता लगाया जाता था। हर दिन बर्ड वाचिंग सेशन हुआ। यह कम से कम 30 मिनट का रहा। वन विभाग के अलावा स्थानीय लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया।

पक्षियों की गिनती को लेकर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी अनिल ठाकुर ने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य संभाला। डीएफओ एनपीएस धोल्टा, रवि शंकर, अनीश शर्मा, वेटरनरी अधिकारी डा. कर्ण सहगल, वनरक्षक संतोष ठाकुर राज्य समन्वयक रहे। प्रदेशभर में 17 टीमें गठित की गई थीं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago