हिमाचल

सरकारी भर्तियों को लेकर क्या बोले जीएस बाली ?, पढ़ें

हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्तियां निकालने के फैसले का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जी.एस. बाली ने स्वागत किया है। जी.एस.बाली ने कोरोना काल में कोई भी भर्ती या परीक्षा न होने का मुद्दा उठाया और ये मांग की है कि सरकार को आगे होने वाली सभी भर्तियों में आयु के आधार पर छूट देनी चाहिए।

आपको बता दें कि इस बार पुलिस भर्ती में सरकार ने आयु लिमिट में एक साल की छूट दी है। इस पर बाली ने कहा, “कोरोना काल के कारण लंबे समय से कोई भर्ती टेस्ट नहीं हो पाए हैं। यही स्थिति अन्य नौकरियों की भी है। युवा वर्ग एक मिशन के तहत सरकारी जॉब पाने के लिए तैयारी करता है।

उन्होंने कहा कोरोना काल मे भर्तियां न होने के कारण, कई पात्र उम्मीदवारों की आयु सीमा पूरी हो गई। पुलिस की भर्ती में छूट दी गई है। ये स्वागत योग्य है। इसी आधार पर अन्य विभागों की भर्तियों में भी कम से कम एक वर्ष की छूट दी जाए। बाली ने हिमाचल सरकार से अनुरोध किया करोना काल मे भर्तियां न होने के कारण, जो लोग आयु सीमा पूरी कर गए हैं, उन्हें एक वर्ष की छूट इसी तर्ज पर हर भर्ती में दी जाए।

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

3 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

3 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

20 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

20 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

20 hours ago