हिमाचल

गारंटी पर गारंटी पर अपनी ही नहीं कांग्रेस की गारंटी : राजीव बिंदल

शिमला : 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता हिमाचल प्रदेश आए और अनेक प्रकार की गारंटियां देकर जनता को भ्रमित किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब डेढ़ साल बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह कह रहे हैं कि खजाना खाली है।हर चुनाव में कांग्रेस कौड़ी के भाव देती है गारंटी, बाद में खजाना खाली होने का रोना रोटी है अब दुबारा कांग्रेस के नेता फिर से नई-नई गारंटियां देने आ गए हैं। पहले 1500 रुपये की गारंटी दी थी, अब 1 लाख रुपये की गारंटी देने की बात कर रहे हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक झूठी सरकार है और आज तक अपने ऐशो आराम के लिए उन्होंने 28,000 करोड़ का कर्ज ले लिया है उसके बावजूद भी प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है और सभी विकास कार्य बंद पड़े हैं। कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों पर तालाबंदी कर दी । डॉक्टरों का एनपीए बंद कर दिया गया है और उनकी भर्ती भी रोक दी गई है। 300यूनिट फ्री देने वाली कांग्रेस ने जयराम सरकार द्वारा दी जाने वाली 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सब्सिडी को भी बंद कर दिया । प्रदेश में आज तालाबंदी की सरकार चल रही है, हिमाचल प्रदेश की जनता इससे बहुत परेशान हो चुकी है।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार का पैसा दोस्तों में बांटा जा रहा है और ऐसे लोगों को कैबिनेट रैंक दे दिया गया, जो पंचायत का चुनाव भी नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस सरकार से त्रस्त है और भारतीय जनता पार्टी को फिर से मोदी की सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे जागरूक होकर फिर से भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हों और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए आगे बढ़ें।

Kritika

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

18 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

18 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

18 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

19 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

19 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago