हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग के लोग उठा रहे हैं। अस्पताल में जहां पहले कार्डियोलॉजी, ऑर्थो, सर्जरी, कैंसर, किडनी, मेडिसिन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट व आंत रोग), यूरोलॉजी, ईएनटी विभाग में निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही थीं, वहीं नवजात शिशुओं के लिए भी हिमकेयर में फ्री उपचार की सुविधा उपलब्ध है। जिसके चलते अब प्रिमेच्योर बेबी तथा कम वजन वाले बच्चों के लिए लेवल थ्री एनआईसीयू की सुविधा हिमकेयर में निःशुल्क रहेगी।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत आनंद ने कहा कि अस्पताल के नवजात रोग विभाग में लेवल थ्री एनआईसीयू के अलावा अत्याधुनिक एलईडी फोटो थैरेपी, जिसमें नवजात शिशुओं को जोंडिस (पीलिया) तथा अन्य सभी प्रकार के रोगों के लिए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में फ्री उपचार सुविधा का शुभारंभ किया गया है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा हर सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है और अस्पताल में सारी सुविधाएं हिमकेयर में फ्री उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में प्रिमेच्योर नवजात बच्चों के लिए एनआईसीयू सुविधा, पीलियाग्रस्त नवजात की एलईडी फोटो थैरेपी, कम वजन वाले बच्चों की देखरेख की व्यवस्था, समस्त नवजात शिशु रोगों का उपचार एवं शिशु की उचित देखभाल की सुविधा उपलब्ध है।

दीपक लट्ठ ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा का लेवल थ्री एनआईसीयू, जहां अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत आनंद, जिन्हें नवजात रोगों में दस वर्षों से अधिक का अनुभव है, साथ ही ट्रेंड स्टाफ अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

10 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago