इंडिया

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सुक्खू सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा इस बार हैट्रिक लगाएगी और 8 तारीख को आने वाले नतीजों से कांग्रेस का जीत का भ्रम दूर हो जाएगा अनुराग ठाकुर ने हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि इस बार भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी।

उन्होंने कहा कि 8 तारीख को नतीजे आएंगे और कांग्रेस का भ्रम टूट जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक संख्या में मतदान करें और विकास करने वाली सरकार को चुनें। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि टॉयलेट टैक्स का फैसला जनता के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने कहा कि जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं, उसी समय सुक्खू सरकार टॉयलेट टैक्स लगाकर जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस की सोच का परिणाम बताया।

सांसद ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 293 करोड़ रुपये की लागत से पांच सड़कों की सौगात मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से हमीरपुर के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश की सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, खासकर मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

3 hours ago