Categories: हिमाचल

गुड़िया न्याय मंच की चेतावनी, 21 नवंबर को CBI ऑफिस का करेंगे घेराव

कोटखाई रेप और हत्याकांड मामले में गुड़िया न्याय मंच ने निर्णय लिया है कि गुड़िया को न्याय दिलवाने के लिए 21 नवंबर को सीबीआई ऑफिस शिमला का घेराव किया जाएगा। मंच के सह संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि गुड़िया को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने शिमला शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया है कि वे गुड़िया न्याय मंच से जुड़कर इस लड़ाई को तेज करने के लिए आगे आएं।

उन्होंने सीबीआई को चेताया है कि अगर शीघ्र ही गुड़िया मसले पर कुछ न हुआ तो गुड़िया न्याय मंच सड़कों पर उतर आएगा और एक जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन सड़कों से होता हुआ विधान सभा और प्रदेश सरकार सचिवालय भी पहुंचेगा।

विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि प्रदेश की पुलिस के बाद अब सीबीआई की कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं है। साढ़े चार  महीने बीतने के बावजूद भी गुड़िया के कातिलों और बलात्कारियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और सीबीआई  की संवेदनहीन और लचर कार्यप्रणाली के कारण इस मसले में कोर्ट में आज तक चालान पेश नहीं हो पाया है। गुड़िया के दरिंदे आज भी सरेआम खुले घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि सीबीआई की ज्यादातर कार्रवाई क्राइम स्पॉट के बजाए शिमला से चलती रही है। जनता का विश्वास धीरे- धीरे सीबीआई से उठ रहा है। सीबीआई इस दिशा में कुछ भी ठोस नहीं कर पाई है। सीबीआई कि कार्यप्रणाली एक कठपुतली जैसी ही प्रतीत हो रही है व मात्र एक औपचारिकता बन कर रह गयी है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि गुड़िया के कातिलों को बचाने के लिए राजनेताओं, अफसरशाही और अमीरों की तिकड़ी काम कर रही है तथा विभिन जांच एजेंसियां भी उनके रुतबे और रसूख से प्रभावित रही हैं। इसका सबसे जीता जागता उदाहरण पुलिस हिरासत में सूरज का मर्डर है।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

16 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

16 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

16 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

16 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

16 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago