Categories: हिमाचल

हिमाचल में शुरू हुआ गुग्गा जाहरवीर की यात्रा, हिन्दू मुस्लिम दोनों ही धर्मों के पूजनीय है गुग्गा

<p>हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर्व से लेकर जन्माष्टमी तक गुग्गा जाहरवीर का गुणगान किया जाता है। गुग्गा जाहरवीर के छत्र को लेकर एक टोली के रूप में गांव के घर-घर जाकर गुग्गा की गाथा को सुनाया जाता है। माना जाता है कि गुग्गा की गाथा सुनने से लोगों के जीवन में सुख समृद्धि आती है। इस दौरान लोग श्रद्धा से उनकी छतरी पर डोरियां, चूड़ियां, श्रृंगार का सामान, कपड़े &nbsp;बांध कर मंगल कामना करते हैं। गोगाजी का जन्म राजस्थान के ददरेवा &nbsp;चौहान वंश के शासक जेवरसिंह की पत्नी बाछल के गर्भ से हुआ था।&nbsp;</p>

<p>गाथा के मुताबिक़ गोगाजी की मां बाछल देवी निःसंतान थी। संतान सुख की प्राप्ति के लिए बाछल ने &quot;गोगामेडी&quot; की पहाड़ी पर तपस्या कर रहे गुरू गोरखनाथ की शरण ली थी। गुरू गोरखनाथ ने ही बाछल को पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए &quot; गुगल&quot; नामक फल प्रसाद के रूप में दिया था। इस वर्दान से &nbsp;बाछल देवी गर्भवती हुई व गोगाजी का जन्म हुआ। गुगल फल के नाम से इनका नाम गुग्गामल पड़ा। गुरु गोरखनाथ के वरदान से भादो सुदी नवमी को हुआ था। गुरू गोरखनाथ के आशीर्वाद से राजा गुग्गामल महा-वीर, नागों को वश में करने वाले तथा सिद्धों के शिरोमणि हुए।&nbsp;</p>

<p>गुग्गा जी की मन्त्र शक्ति के प्रभाव से वासुकी जैसे महानाग के विष का प्रभाव भी शांत हो गया था। कहते हैं इनकी कथा सुनने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सर्पभय से भी मुक्ति मिलती है। हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मो के लोग गुग्गा जी को पूजते है। हिंदू धर्म के लोग गूगा (को चौहान या वीर के रूप में पूजते हैं जबकि मुस्लिम गूगा जाहर पीर के रूप में पूजते है। ऐसा भी माना जाता है कि एक ग्वाले के डंडा मारने से गूगा के शरीर का जो भाग धरती में धंस गया उसे हिंदुओं ने लखदाता के रूप में पूजना शुरू किया जबकि जो शरीर बाहर रह गया वह मुस्लिमों के लिए जाहर पीर बन गए। उनकी अपार शक्तियों की बदौलत ही गुग्गा जी दोनों धर्मों के प्रिय हो गए।</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

4 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

4 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

4 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

4 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

4 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

6 hours ago