Follow Us:

आईजीएमसी में गुरु के लंगर सेवा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में गुरु के लंगर सेवा में उप मुख्यमंत्री ने किया सहयोग
सेवा को बताया मानवता और करुणा की सच्ची मिसाल
ऑलमाईट बलैसिंगस संस्था के सेवा कार्यों की सराहना


आईजीएमसी शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की पुण्य स्मृति में वर्षों से संचालित गुरु के लंगर सेवा में सहभागिता कर सेवा भावना का संदेश दिया। यह सेवा ऑलमाईट बलैसिंगस संस्था द्वारा निरंतर चलाई जा रही है, जिसमें अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों को निस्वार्थ भाव से भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु के लंगर जैसी सेवाएं समाज में मानवता, करुणा और सेवा की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे स्थान पर जहां लोग मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुजरते हैं, वहां प्रेम और संवेदना के साथ भोजन परोसना एक महान कार्य है।

उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए ऑलमाईट बलैसिंगस संस्था के संस्थापक सरबजीत सिंह बॉबी (बेला सरदार) की सराहना करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों से संस्था समर्पण और निरंतर सेवा भावना के साथ इस कार्य को आगे बढ़ा रही है। यह सेवा न केवल जरूरतमंदों की मदद करती है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य भी कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने संस्था के सभी स्वयंसेवकों के योगदान की भी प्रशंसा की।