हिमाचल

समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की सीखः राज्यपाल

गुरुद्वारा साहिब श्री गुरू सिंह सभा शिमला एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समागम शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर समागम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

राज्यपाल ने गुरूग्रंथ साहेब के समक्ष मत्था टेका और हिमाचल प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने सिख समाज के समस्त श्रद्धालुओं को गुरू तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व की शुभकामना दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री तेग बहादुर जी ने विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए प्रेम सदभाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और अपने उपदेशों से ज्ञान का प्रकाश फैलाया। साथ ही समाज को विभिन्न कुरीतियों से मुक्त करने का प्रयास करते हुए नेकी और सदाचार की सीख दी। राज्यपाल ने सिख समाज द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं, उपदेश व संदेश और जो सीख दी वह आज भी हमें प्रेरित करती है। उन्होंने धर्म और आस्था के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सामाजिक सद्भावना के लिए अच्छा कार्य कर रही है।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, शहरी विकास मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज तथा बड़ी संख्या में आई सिख संगत भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

Balkrishan Singh

Recent Posts

‘सरकार की देनदारियों के चलते अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ’

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…

11 hours ago

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

11 hours ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

11 hours ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

11 hours ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

11 hours ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

11 hours ago