Categories: हिमाचल

गुरुकुल के छात्र रिज पर दिखाएंगे मलखम्ब के जौहर, हिमाचल में पहली बार हो रहा प्रदर्शन

भारत के पारम्परिक खेल में शामिल मलखम्ब को आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिल चुकी है। इस के माध्यम से खिलाड़ी लकड़ी के एक उर्ध्व खम्भे या रस्सी के उपर तरह-तरह के करतब दिखाकर अपने लचीलेपन, कौशल और साहस का प्रदर्शन करते हैं। यह खेल, खिलाड़ी की शारीरिक ताकत, सहनशक्ति, गति, धैर्य और न्यूरो-मस्कुलर समन्वय में सुधार करने में सहयोग करता है। हिमाचल प्रदेश के किसी राज्य स्तरीय समारोह में पहली बार मलखम्ब का भी प्रदर्शन किया जाएगा। 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के लगभग 50 विद्यार्थी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र, जिसके संरक्षक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं, में मलखम्ब खेल गतिविधियों का अहम् हिस्सा है। यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर मलखम्ब के बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष पहचान बना चुके हैं। कभी स्कूल और गुरुकुलों में खेल गतिविधियों का हिस्सा रहा मलखंभ आज स्कूल गतिविधियों से गायब हो गया है। लेकिन, मध्यप्रदेश सरकार ने इसे राज्य खेल घोषित किया है और देश के करीब 20 अन्य राज्यों ने भी इस खेल को अपनाया है। सन् 1958 में पहली बार नेशनल जिमनास्टिक चेम्पियनशिप के तहत मलखम्ब को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया। इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी साल 1936 में बर्लिन ऑलोम्पिक में यह प्रदर्शित खेल के रूप में शामिल किया गया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण अवसरों पर मलखम्भ को शामिल किया गया है।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

मलखम्भ को लेकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि विद्यार्थी गेम खेले या नहीं लेकिन, मलखंभ स्वस्थ शरीर के लिए भी अपने जीवन में शामिल करने से कई बीमारियां दूर रहती है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा नशे की गिरफत में आ रहा है, जो एक चिंता का कारण है। युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने में ऐसी खेल गतिविधियां कारगर सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र हमारी पारम्परिक और आधुनिक शिक्षा का समावेश है। और मलखम्भ हमारी पारम्परिक खेल है। यह खेल भारतीय संस्कृति की पहचान है और योग की तरह यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो गेम भी है और स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज भी है। मलखम्भ का प्रदर्शन ऐसे अवसरों पर होने से अन्य युवाओें को भी प्रेरणा मिलेगी और वह भी अपना कीमती समय इस खेल में देंगे।

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

59 mins ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

1 hour ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

1 hour ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

2 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

2 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

5 hours ago