Follow Us:

हमीरपुर: मैग्नेट स्कूल में 8 सितंबर को होंगे क्रिकेट ट्रायल

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हमीरपुर में अब क्रिकेट अकादमी खुलने जा रही है जिसके लिए ट्रायल लिए जाएंगे। इसकी जानकारी कोर्डिनेटर दिनेश ठाकुर ने देते हुए बताया कि HPCA क्रिकेट एकेडमी के लिए ट्रायल सुपर मैग्नेट स्कूल के खेल मैदान में आठ सितंबर को सुबह नौ बजे से आयोजित किए जाएंगे। जिन लड़कों-लड़कियों की उम्र 10 वर्ष से 16 वर्ष के बीच होगी, वे इसमें भाग ले सकते हैं। इसमें 50 बच्चों को लिया जाएगा जिनमें 40 लड़के और 10 लड़कियां होंगी। दिनेश ने बताया की यहां पर जो बचे सेलेक्ट होंगे उनको हर दिन शाम को 4 -6 बजे तक कोचिंग दी जायेगी और वीकली बेसिस पर इनके क्रिकेट मैच भी हुआ करेंगे।  

उन्होंने बताया की अधिक जानकारी के लिए परिजन 8219616484 पर संपर्क कर सकते हैं। दिनेश ने बताया की सभी ट्रायल देने वाले बच्चे खेलों की ड्रेस में आये ना की फॉर्मल ड्रेस मैं और फाइनल नतीजे अगले दिन घोषित किये जाएंगे।