Follow Us:

हमीरपुर: वैक्सीनेशन केंद्रों में उमड़ रही लोगों की भारी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां

जसबीर कुमार |

कोविड माहमारी पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा छेडी कोविड वैक्सीनेशन की मुहिम में सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उडाई जा रही हैं। कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों के बाहर सैकडों की तादाद में लोगों के पहुंचने से कोविड प्रोटोकॉल को तोड़ा जा रहा है जिससे कई सेंटरों पर संकमण बढ़ने का खतरा बन रहा है। कोविड वैक्सीनेशन लगवाने के लिए सुबह सात बजे से ही जिला के चयनित कोविड वैक्सीनेशन के लिए लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं। जिला हमीरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने 60 वैक्सीनेशन केन्द्र बनाए हैं जिनमें ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों में दिन में सौ और नगर परिषद क्षेत्र में दो सौ लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जा रही है।

उपायुक्त हमीरपुर देव श्वेता बनिक ने कहा कि वैक्सीनेशन में पूरे देश में हिमाचल प्रदेश नंबर वन पर रह रहा है और हमीरपुर का स्थान भी प्रदेश में पहले नंबर पर है। ऐसे में लोगों को भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का भरपूर सहयोग करना चाहिए । उन्होंने बताया कि टीकाकरण के टारगेट से भी ज्यादा टीकाकरण किया जा रहा है जोकि अच्छी बात है। 

वहीं, उपायुक्त ने कोविड वैक्सीनेशन केन्द्रों में उमड रही भीड पर चिंता जाहिर की है और कहा कि लोगों को वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग को अवश्य अपनाना चाहिए ताकि संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अगर लोग नहीं मानते है कि लोगों के खिलाफ कानूनन सख्त कार्रवाई अमल मेंलाई जाएगी।

उधर, स्वास्थ्य जांच केन्द्र उखली में बनाए गए कोविड वैकसीनेशन केन्द्र में पहुंची युवतियों ने बताया कि सुबह सात बजे से वैक्सीनेशन केन्द्र में टोकन लेने पहुंच गए थे और केन्द्र के बाहर लाइन में लोगों ने मास्क तो पहने हैं लेकिन सोशल डिस्टेसिंग कम ही देखी गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्रों के बाहर कई लोग सोशल डिस्टेसिंग को दरकिनार कर रहे है जोकि गलत बात है क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ सकता है।