Categories: हिमाचल

हमीरपुर: बारिश और तूफ़ान से मक्की की फ़सल बर्बाद, किसानों ने लगाई मदद की गुहार

हमीरपुर में बारिश और तूफान से मक्की की फसल बर्बाद, किसानों के चेहरों पर पड़ी चिन्ता की लकीरें, तूफान से ढहे मक्की की फसल के खेत, किसानों ने प्रदेश सरकार से लगाई मुआवजे की गुहार, कृषि विभाग मान रहा खेतों में है पोटाष की कमी, पोटाष की कमी के चलते थोड़े से तूफान के कारण गिर रही मक्की की फसल।

मॉनसून जहां ऊपरी हिमाचल में कहर ढा रहा है वहीं निचले हिमाचल में भी इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। हमीरपुर जिला के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान के कारण मक्की की फसल के खेत बर्बाद हो चुके हैं। किसानों ने प्रदेश की जयराम सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।

हमीरपुर कृषि उपनिदेशक पी.सी. सैनी की माने तो हमीरपुर में ज्यादा बारिश नहीं हुई है लेकिन मिट्टी में पोटाश की कमी के चलते मक्की की फसल गिर रही है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि खेतों में बिजाई करते समय पोटाष का उपयोग जरूर करें, ताकि फसल में मजबूती आए।  जिला के बड़सर, नादौन, भोरंज, सुजानपुर में बारिश और तूफान के कारण मक्की की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों को खासा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि बारिश और तूफान से उनकी मक्की की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है, जिससे किसानों की चिन्ता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि हजारों रुपये खर्चकर ट्रैक्टरों से बिजाई की लेकिन अब बारिश और तूफान ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने प्रदेश सरकार से मुआबजे की गुहार लगाई है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago