Categories: हिमाचल

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में एक बेड पर दो-दो मरीज

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के तमाम सरकारी दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। बुलाने पर न तो एंबुलेंस पहुंचती है और न ही अस्पताल में समुचित इलाज मिल पा रहा है। ताजा मामला

जाजा मामला हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सामने आया है। जहां पर अस्पताल के गायनी विभाग में एक बेड पर दो-दो महिला मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं,अस्पताल में पर्याप्त बेड की व्यवस्था न होने की वजह से गैलरी में भी मरीजों के लिए विस्तर लगाने पड़ रहे हैं।

इस मामले पर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि महिलाओं को रेफर करने की बजाय अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। इस कारण अस्पताल में भीड़ अधिक हो रही है। इस पर सवाल उठना लाजमी है कि अगर इतने बड़े अस्पताल में ऐसा हाल है तो छोटे अस्पतालों में किस तरह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होगा।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

अस्पताल में भर्ती महिलाओं के तीमारदारों का कहना है कि यदि गायनी वार्ड की महिलाओं को अन्य खाली वार्डों में बिस्तर उपलब्ध करवा दिए जाएं तो उन्हें सुविधा होगी। दो-दो महिलाएं एक बिस्तर पर होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि गायनी विभाग में रोजाना 15 से 20 महिलाओं की डिलीवरी हो रही है और करीब दो दर्जन गर्भवती महिलाएं रोजाना अस्पताल में भर्ती हो रही हैं।

उधर जब इस बारे में एमएस डॉ. अनिल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। रेफर करने की बजाय अस्पताल में ही महिलाओं को उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

5 hours ago

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

5 hours ago

केविन पीटरसन जल्द ही परिवार संग भारत यात्रा पर, हिंदी पोस्ट ने जीता दिल

Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…

5 hours ago

Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में अब सालभर मिलेगी पंचकर्म उपचार की सुविधा

Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…

6 hours ago

Hamirpur News: नादौन में पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू की दूरगामी योजना से होगा विकास

Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…

6 hours ago

Education: 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, 500 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की तैयारी

Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…

6 hours ago