Categories: हिमाचल

हमीरपुर: होली उत्सव की तैयारियां पूरी, अनुराग ठाकुर करेंगे शुभारंभ और गोविंद ठाकुर समापन

हमीरपुर के चौगान मैदान प्राचीन काल से होली उत्सव का आयोजन किया जाता है। हमीरपुर में इस उत्सव का शुभारंभ राजा संसार चंद ने किया था और तब से लेकर इस उत्सव को हर साल धूमधाम के साथा मनाया जाता है। यहां हर बार होली उत्सव का मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किया जाता है और राज्यपाल इसका समापन करते हैं। लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा की होली उत्सव में न तो मुख्यमंत्री पहुंचेंगे और न ही राज्यपाल। इस बार हमीरपुर होली उत्सव का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे जबकि समापन समारोह में परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचेगें।

इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त हमीरपुर हरकेश मीणा ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री और राज्यपाल किसी कारण वस इस राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पाएंगे। उन्होंने कहा की होली उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव पर 4 सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दो पंजाबी नाइट, एक पहाड़ी और बॉलीवुड कलाकारों के नाम रहेंगी।

स्टार नाइट के पहले दिन संचिता भट्टाचार्य बॉलीवुड, अमित मान पंजाबी गायक के नाम रहेगी। दूसरी पंजाबी नाइट में गायक करण ओझा के नाम होगी। तीसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायकों के नाम रहेगी, और अंतिम और चौथी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायिका ममता शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके साथ मनोरंजन के अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। खेल गतिविधियों में भी कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

4 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

4 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

4 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

4 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

4 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

20 hours ago