Categories: हिमाचल

हमीरपुर: भोरंज के रणवीर ठाकुर इटली में एशियन चैंपियनशिप के लिए हुए चयनित

<p>जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के ग्राम पंचायत भुक्कड़ निवासी रणवीर सिंह ठाकुर पुत्र कांशी राम ठाकुर ने सेकिंड नेशनल मास्टर गेम वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इलाके का नाम रोशन किया है। भोरंज के एक छोटे से गांव में जन्मे रणवीर ठाकुर जूडो-कराटे में भी अपना नाम कमाए हुए हैं। वह जूडो कराटे में भी कई मेडल जीत चुके हैं। वह कराटे में तीन बार नेशनल खेलकर 3 गोल्ड मैडल जीते हैं। 1999 में इंग्लैंड में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।</p>

<p>इसी कड़ी में सेकंड नेशनल मास्टर गेम्स वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप जोकी 55 प्लस आयु वर्ग के लिए एमआरपी स्टेडियम देहरादून में आयोजित की गई थी जिसमें रणबीर ठाकुर ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस मेडल के बाद इनका चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। एशियन चैंपियनशिप इटली में सितंबर महीने में आयोजित होंगी। भोरंज और जिला हमीरपुर के लिए रणवीर ठाकुर किसी परिचय के मोहताज नही हैं। एक समाजसेवी के रूप में भी इनकी पहचान है वर्तमान में ये सिविल सप्लाई में इंचार्ज फार्मासिस्ट पालमपुर में तैनात हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago