Categories: हिमाचल

हमीरपुरः तड़के साढ़े 5 बजे पढ़ने के लिए उठी बच्ची संदिग्ध हालत में घर से हुई गायब

जिला हमीरपुर के टौणी देवी में लंघवाण रोड पर स्थित स्वाहलवा गांव की 14 साल बच्ची शनिवार सुबह 5:30 बजे अचानक संदिग्ध हालात में घर से गुम हो गयी। पूरा गांव और पुलिस बच्ची को ढूंढ रहे हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग़ नहीं मिला। नैंसी पुत्री चमन लाल गांव स्वाहलवा डीएवी पब्लिक स्कूल टौणी देवी की आठवीं कक्षा की छात्रा है। रोज़ की तरह वह अपनी छोटी बहन के साथ रात को सोई थी। अक्सर वे पांच बजे पढ़ने के लिए उठ जाती हैं। शुक्रवार को भी दोनों बहनें एक सोई थीं। शनिवार सुबह क़रीब 5:30 बजे नैंसी कमरे से बाहर निकली लेकिन उसका कोई पता न चला। छोटी बहन ने परिजनों को इस बारे बताया तो तलाश शुरू हो गयी।

नैंसी के पिता चमन लाल ने बताया कि बच्ची का कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस वालों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने सभी संदिग्ध स्थानों, कुओं, खातरियों की तलाशी ले ली है। क़यास लगाए जा रहे हैं कि कहीं बच्ची को कोई जंगली जानवर तो नहीं नुक़सान पहुंचा गया। चमन लाल ने बताया कि अभी तक तेंदुए या जंगली जानवर के कोई निशान नहीं मिले हैं। वहीं, अपुष्ट जानकारी यह भी मिली है कि बच्ची को टौणी देवी अस्पताल के पास और ठाना दरोगन के पास देखा गया। कुछ लोग बड़ू की तरफ़ भी बच्ची को तलाश रहे हैं। फ़िलहाल अभी तक बच्ची कहां है, इसका कोई पता नहीं चल पाया है।

उधर, डीएवी पब्लिक स्कूल टौणी देवी कमेटी प्रधान कर्नल चेत राम ने कहा कि वह इस घटना को सुन दुखी हैं लेकिन बच्ची की तलाश में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस बारे में वह स्वयं एसपी हमीरपुर से बात कर रहे हैं ताकि बच्ची की तलाश में और फ़ोर्स लगाई जाए। डीएवी पब्लिक स्कूल दरकोटी  ( टौणी देवी ) के प्रिंसिपल महेंद्र डोगरा ने बताया कि बच्ची पढ़ने में बिलकुल नॉर्मल है। आजकल पेपर चले हुए हैं। वह स्वयं सुबह बच्ची नैंसी के घर गये और सर्च अभियान में लगे लोगों से जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है कि बच्ची सुरक्षित ढूंढने में पुलिस लगी हुई है।

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

4 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

5 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

5 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

5 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

6 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

14 hours ago