Follow Us:

हमीरपुर: पहाड़ी संगीत महोत्सव में आज मैथिली ठाकुर अपने गानों से मचाएगी धमाल

desk |

पहाड़ी संगीत महोत्सव का ग्रैंड फिनाले आज हमीरपुर मुख्यालय में होगा। इस महोत्सव में मुख्य प्रस्तुतियां देने के लिए हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा व प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर हिस्सा लेंगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  जिला स्तर के इस ग्रैंड फिनाले में स्टार गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा व प्रसिद्ध गायिक मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पहल से पहाड़ी संगीत की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों जैसे विवाह-शादी व अन्य स्थानीय आयोजनों में पहाड़ी बोली में सुहाग व घोड़ियां गाए जाते थे, जो आधुनिकता की दौड़ में धीरे-धीरे अपनी पहचान खो रहे हैं, लेकिन इस संस्कृति को महिला पहाड़ी संगीत के माध्यम से बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है।